RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारसधाम कॉलोनी पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 02 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा रोड भानपुर स्थित पारसधाम कॉलोनी में पहुंचे और वहां श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत आमंत्रण टोली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों के घरों पर पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना करके कलश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोगों ने भारी उत्साह से स्वागत किया। यात्रा में भानपुर क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई। आमंत्रण को लेकर आमजनों में काफी उत्साह दिखा। के.एल. शर्मा और राजेश जैन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए जनता में काफी उत्साह है एवं जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी आमजनों को 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर समर्पित कर देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की रजनी प्रजापति, पूनम प्रजापति और तारा सेन ने तिलक कर पूरे मोहल्ले में रंगोली सजाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भाजपा की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:काठमांडू में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में डाक कर्मियों ने गाड़ा जीत का झंडा,हासिल किया स्वर्ण पदक!डाक अधीक्षक ने किया सम्मानित।

rktvnews

हर तीसरा भारतीय फैटी लीवर से प्रभावित है, यह मधुमेह और चयापचय (मेटाबॉलिक) विकारों का कारण : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment