RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:150 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 150वाँ स्थापना दिवस।

दरभंगा/बिहार 01 जनवरी।उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी के कर-कमलों से दरभंगा, समाहरणालय में दरभंगा जिला के 150वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर 150 कैंडल जलाकर एवं केक काट कर मनाया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री द्वारा केक काटा गया।
जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइट से सजाया गया।
उक्त अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता, सामान्य प्रशाखा टोनी कुमारी के नेतृत्व में दरभंगा, समाहरणालय का नक्शा का एक खूबसूरत रंगोली बनायी गयी।
उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि 150वाँ दरभंगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से बेहद ख़ुशी है कि स्थापना दिवस के अवसर पर हमलोगों दरभंगा जिला में पदस्थापित हैं।
उल्लेखनीय है कि 01 जनवरी 1875 ई. को दरभंगा जिला की स्थापना हुई थी।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि) अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, प्रभारी निदेशक, डी.आर.डी.ए. राहुल कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा के साथ-साथ दरभंगा, समाहरणालय के वरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:SIR के जरिए गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है: सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

उज्जैन:आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:29 नवंबर 23

rktvnews

पटना:नही रुकेगी महिलाओं की सफलता की रेल…सरस मेले ने किया रिकॉर्ड फेल, 6 करोड़ पहुंचा व्यापार।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण ( बाल संरक्षण के विभिन्न इकाई सहित) विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

गोविंद हाई स्कूल मैदान (टाऊन हॉल) पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा! परेड निरीक्षण एवं झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान का हुआ पूर्वाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment