RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी गारंटी वैन बड़हरा विधानसभा के बड़हरा, एकौना,विशुनपुर और गजियापुर पंचायतों मे पहुंचा।

आरा/भोजपुर 30 दिसंबर।देश भर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा है।उसी कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मोदी गारंटी गाड़ी बड़हरा विधानसभा के बड़हरा, एकौना,विशुनपुर और गजियापुर पंचायत के फरहदा मे पहुंचा। ग्रामीण जनता को केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प को स्क्रीन पर दिखाया गया।
उक्त अवसर पर गजियापुर फरहादा में पूर्व मंत्री बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मंटू, मिथिलेश कुमार सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, एकौना मे मुखिया संजय सिंह इंजीनियर धीरेंद्र सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष संटु सिंह, राधेश्याम सिंह, मंटू सिंह, रामाकांत सिंह, वही बड़हरा में मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, डॉक्टर प्रवीण कुमार द्विवेदी,विशुनपुर मे विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ई.धीरेन्द्र सिंह,निशांत सिंह सेंगर केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी,सहित भाजपा कार्यकर्ता, लाभार्थी और आम जनता थे। मोदी गारंटी वाली गाड़ी से गैस वितरण,ऋण आदि का वितरण किया गया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दिया।

Related posts

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने किया गांजा बरामद।

rktvnews

जी-2 संभालेंगे अदाणी का साम्राज्य।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया पत्थलगड्डा प्रखंड का व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ,एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर छात्राओं की हुई नृत्य प्रस्तुति एवं परिचर्चा।

rktvnews

जिलाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment