RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश:अवंतिका गैस एजेंसी तथा फिनिक्स मॉल द्वारा दृष्टिहीन बच्चों के लिए दी गई 50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता।

इंदौर/मध्यप्रदेश 29 दिसंबर।गत दिवस महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम में अवंतिका गैस एजेन्सी द्वारा 25 लाख रूपये का चेक थिंकर बेल लैब्स बैंगलोर के सीईओ अमन श्रीवास्तव को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की उपस्थिति में सौंपा गया है। 25 लाख रूपये फिनिक्स माल द्वारा थिंकरबेल लैब्स को पूर्व में दिए जा चुके है। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा बताया गया कि जिले में दृष्टि दिव्यांग बच्चों के लिए एनी स्मार्ट क्लास क्रमशः महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ, हेलन केलर शिक्षा अकादमी और मूक बधिर एवं अंधशाला इंदौर में प्रतिस्थापित की गई है। थिंकरबेल लैब्स बैंगलोर के द्वारा उक्त प्रोजेक्ट को क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 50 लाख रूपये है।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अपने उद्बोधन में अवंतिका गैस एजेंसी एवं फिनिक्स माल द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए की गई वित्तीय सहायता की सराहना की। उनके द्वारा आम कम्पनियों से भी गुजारिश की गई कि वह भी सीएसआर गतिविधि में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए आगे आएं। अवंतिका गैस एजेंसी के प्रबंध संचालक अनुपम मुखोपाध्याय, वाणिज्यक निर्देशक राजेश कुमार जैन, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग के शैलेन्द्र सोलंकी, पवन चौहान तथा नितिन्द्र बडज्यात्या, अरूण यादव इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन डॉ. डॉली जोशी द्वारा किया गया।
नव वर्ष के उपलक्ष्य पर महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की बालिकाओं को खिलाया जाए उनका मनपसंद भोजन- कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की बालिकाओं के द्वारा अतिथियों के समक्ष स्वागत गीत एवं तमिल में गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा दृष्टि दिव्यांग छात्राओं की रूचि अनुसार 1 जनवरी 2024 को नये साल पर उनकी मांग अनुसार उन्हें मोमोस, गाजर का हलवा, आइसक्रीम , इडली सांभर, नूडल्स स्टॉल लगाकर खिलवाया जायेगा। इस हेतु वेण्डर को अधिकृत भी कर दिया गया है।

Related posts

जुलाई 2023 के दौरान, दिल्ली में सभी 31 दिन ‘अच्छी से मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिन रहे।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा महायज्ञ के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के संजय सिंह चंद्रवंशी ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पुरी के समुद्र तट पर कुछ समय बिताया।

rktvnews

बिहार:कोरोना के बढते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया के गोरियर बहियार में खेतों में काम कर रही 4 महिलाओं के करेंट से मौत पर मर्माहत। परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान राशि देने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment