RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन का विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

आरा/भोजपुर 29 दिसंबर।आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी गारंटी वाली गाड़ी संदेश विधानसभा के सकड्डी, बड़हरा विधानसभा के बखोरापुर, बलुआ और बभनगांवा पंचायत के चातर मे पहुँची।सकड्डी मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह,बड़हरा विधानसभा के बखोरापुर, बलुआ मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और बभनगावा के चातर मे शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश गुड्डू के नेतृत्व मे यात्रा का स्वागत किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी गारंटी वाली गाड़ी से केन्द्र सरकार की योजनाओ को दिखाया गया।केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी लाभार्थियों और आम जनता को दी गई।
उक्त अवसर पर उज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस वितरण,विभिन्न योजनाओं मे बैंक द्वारा ऋण,आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को प्राप्त हुआ। ड्रोन दीदी योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।
उपस्थित वक्ताओं द्वारा बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक देश के विकसित करने के संकल्प को पूरा करने के लिए देश की जनता के बीच जा कर उनका विकास कर रही है। केन्द की ऐसी कोई योजना नही है,जिससे कोई लाभान्वित न हो रहे हो। मोदी की गारंटी है सबका विकास और उनकी गारंटी वाली गाड़ी लोगो के बीच जा कर वंचित लाभार्थिओ को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। नेताओ ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ वर्षो मे ‘सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे 2047 तक एक समृद्ध,सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम मे कार्यकर्ता, आम जनता ,पदाधिकारी और सैकडो़ लाभार्थी शामिल हुए।

Related posts

इंदौर:समृद्ध संगठन अभियान के तहत इंदौर में संपन्न हुई अपना दल (एस) की संभागीय बैठक।

rktvnews

बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार युवा, महिला एवं किसानों पर फोकस : जीतनराम मांझी

rktvnews

केंद्र ने विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत ‘वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण’ के लिए नियम अधिसूचित किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को वर्ष 2023 में भारत में फिल्म निर्माण की अनुमति दी गई: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

मध्यप्रदेश: भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सहकारिता की गतिविधियां संचालित की जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment