RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

देहरादून/उत्तराखंड 29 दिसंबर।आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कारागारों की मांग पर कैदियों को मेडिकल सुविधा आदि पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को राज्य में शीघ्र एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन हेतु गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डल में एक-एक ड्रग्स इंस्पेक्टर तथा 35 अन्य कार्मिकों के स्पष्ट प्रस्ताव को गृह विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
एसीएस ने उत्तराखण्ड में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, हेलीपैड, हेलीपोर्ट, औद्योगिक स्थानों की सुरक्षा के लिए गठित की जाने वाली एसआईएसएफ (राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल ) के गठन की कार्यवाही को तीव्र करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए। एसीएस ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलके तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल गठन के निर्देश दिए हैं तथा अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय गिरोहों का पर्दाफाश करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सहयोग लिया जाएगा।

Related posts

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

विधायकों को मिलेंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आलीशान फ्लैट!मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र सामान्य प्रेक्षक ने किया अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

भारत को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही हैं मोदी सरकार की नीतियां।

rktvnews

बिहार: सारण:धान अधिप्राप्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment