RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मध्यप्रदेश:संस्कृत शिक्षण संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया 30 दिसम्बर से प्रारंभ।

भोपाल/मध्यप्रदेश 29 दिसंबर।मध्यप्रदेश के विभिन्न संस्कृत शिक्षण संस्थान शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान म.प्र. से नवीन सम्बद्धता प्राप्त करने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से 30 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। जारी परिपत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय/आदर्श संस्कृत विद्यालय/अशासकीय संस्कृत विद्यालय/शासकीय संस्कृत महाविद्यालय/ परम्परागत सामान्य संस्कृत विद्यालय एवं प्राच्य आवासीय संस्कृत विद्यालय (छात्रावास युक्त) संस्कृत विद्यालयों को वर्तमान में प्रचलित पाठ्यक्रम के आधार पर, संस्थान से सम्बद्धता हेतु एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा।
संबंधित संस्कृत विद्यालयों को इस संबंध में एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से 30 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी सहपत्रों सहित आवेदन (केवल नवीन संबद्धता हेतु) की हार्डकॉपी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 जनवरी तक जमा करानी होगी। वहीं नवीन सम्बद्धता प्राप्त करने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन की हार्ड कापी सभी सहपत्रों सहित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में 15 फरवरी तक जमा करानी होगी। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्थाओं द्वारा दिये आवेदन के आधार पर विद्यालयों का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन एवं विभागीय अनुमति अनुशंसा (केवल नवीन सम्बद्धता हेतु) एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर 29 फरवरी तक दर्ज करना होगा। वहीं संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुशंसा उपरांत निरीक्षण प्रतिवेदन, विभागीय अनुमति की हार्डकापी (केवल नवीन सम्बद्धता हेतु) महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान कार्यालय में 10 मार्च तक जमा करानी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा व रिपोर्ट के आधार पर महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा 10 मार्च 2024 से संस्कृत शिक्षण संस्थानों की सम्बद्धता जारी की जावेगी। नवीन सम्बद्धता पाने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल पर देखी जा सकती है।

Related posts

चतरा:जिला खनिज निधि एवं कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में पीएम विश्वकर्मा योजना पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

लखीसराय: नई चेतना अभियान 4.0 – एक पहल का घरेलु हिंसा,बाल लिंगानुपात और बाल विवाह उन्मूलन हेतु अभियान निरंतर जारी।

rktvnews

रूसी संघ की नौसेना के कमांडर-इन-चीफ, एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव का भारत दौरा।

rktvnews

स्व राम प्रसाद जी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

नए भारत का नया राष्ट्रवाद और विदेशी सामानों के बहिष्कार का आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment