RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शिक्षको को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना,भाजपा के कड़े संघर्ष और आंदोलन का परिणाम है!मेरा संकल्प पूरा हुआ: जीवन कुमार

प्रेस वार्ता को संबोधित करते एमएलसी जीवन कुमार साथ में भाजपा भोजपुर मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह

आरा/भोजपुर 27 दिसंबर।विधानपार्षद भाजपा नेता जीवन कुमार मंगलवार को देर शाम आरा पहुंचे,जहां उन्होंने स्थानीय परिसदन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने को लेकर खुशी जताई और एमएलसी जीवन कुमार ने शिक्षकों को मिली इस बड़ी उपलब्धि के पीछे भाजपा के संघर्ष और कड़े आंदोलन की जीत बताया। इस दौरान बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा।जहां उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह से बिमार हो चुके हैं और बिहार के लोग एक बिमार मुख्यमंत्री को कुर्सी पर नहीं देखना चाहते हैं।वो चाहते हैं कि एक स्वस्थ मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठे।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्वयं ही इस पद को भी छोड़ देना चाहिए।इधर जब मीडिया कर्मियों ने एमएलसी जीवन कुमार से ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जदयू में लोग अब खुश नहीं हैं उनको पता चल गया है कि जदयू अब लंबे समय तक टिकने वाली पार्टी नहीं है।जदयू में कई गुट बन गए है और गुट में बंटने वाले सभी लोगों को यह विश्वास हो गया है कि हम लंबे समय तक सर्वाइवल कहां करेंगे,तो सब लोग अपना सर्वाइवल का रास्ता ढूंढ रहे हैं चाहे वह ललन सिंह हो या पार्टी के अन्य लोग हो।जीवन कुमार ने कहा की जदयू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आप लोगों ने देखा कि किस तरह से मंच पर जाकर क्या-क्या करते हैं कैसे हाल-चाल पूछते हैं।उनके हाल-चाल पूछने का तरीका भी आपने देखा।पिछले दिनों हाउस में उनके बात करने का उनका तरीका भी देखा जो साबित कर रहा है कि वो पूरी तरह से बिमार हो चुके हैं।उनके विधायक भी अब ये समझने लगे हैं कि इनके कार्यकाल में अपराध का ग्राफ बढ़ चुका है और इस ग्राफ में अगर यदि हम दोबारा चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित तौर पर हम विधायकी नहीं जीत पाएंगे।इसलिए सबको एक डर सताने लगा है इस पार्टी में रहकर हमारा अगला इलेक्शन का क्या होगा तो अगले इलेक्शन को देखते हुए सब लोग अपना तैयारी कर रहे हैं।जबकि जीवन कुमार से मीडिया कर्मियों ने जब पुछा कि क्या जदयू में टुट के लिए बीजेपी जिम्मेवार है तो इस पर जीवन कुमार ने कहा कि हम लोगों की पार्टी इस तरह का काम नहीं करती है.हम लोग जनता के मूड के हिसाब से चुनाव लड़ते हैं और उनके अपेक्षाओं से जीत भी मिलती है।उन्होंने कहा की तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से ही अंदाजा लगा होगा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में कैसे जीत को हासिल की और अगामी लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी 400 सीट से भी ऊपर लायेगी।
प्रेस वार्ता मे साथ मे भाजपा मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेश कुमार गुड्डू थे।

Related posts

बक्सर:अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बक्सर जिलें में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

महाकुंभ में आयुष।

rktvnews

देवघर:शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा:झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर चतरा में दिख रही है उत्सव की उमंग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment