RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

AIMIM नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उदभेदन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 26 दिसम्बर। सिवान जिला के हुसैनगंज थाना अंतर्गत ए आई एम आई एम के नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में सफल उदभेदन कर दिया है। इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सीवान जिला के नगर थाना अंतर्गत छापामारी कर दो अपराधी राजन मिश्रा एवं रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 2 देशी पिस्टल, 6 कारतूस, 1 किलो चरस, 2 मोबाइल तथा 1660 रुपया नगद बरामद किया। पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधियों ने हुसैनगंज थाना अंतर्गत ए आई एम आई एम के नेता आरिफ जमाल हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उल्लेखनीय है कि
23 दिसम्बर 23 की संध्या में हुसैनगंज थाना अंतर्गत एक फास्ट फूड की दुकान पर ए आई एम आई एम के नेता आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में हुसैनगंज थाना कांड संख्या 313/23 दर्ज किया गया था। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने दो अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके साथ ही पुलिस ने तीन कांडों का उदभेदन कर लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को उद्यमिता और स्थिरता के क्षेत्र में बढ़ावा दे रही है”– श्री हरदीप एस पुरी

rktvnews

भोपाल:सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल

rktvnews

अभिलेखों के साइट पर अपलोड संबंधी आवश्यक बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी को दी गई विदाई।

rktvnews

Leave a Comment