RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

सारण:जिलाधिकारी ने सोनपुर मेला प्रांगण होने वाले मेगा ऋण शिविर में ऋण वितरण के लिए बैंकों के द्वारा की जा रही तैयारीयों की समीक्षा की।

सारण/ छपरा। 22 दिसंबर।आज 22 दिसंबर को सोनपुर मेला प्रांगण में निर्मित सभागार में वित्त मंत्री भारत सरकार के संभावित सारण भ्रमण के दौरान मेगा ऋण शिविर में ऋण वितरण के लिए बैंकों के द्वारा की जा रही है तैयारीयों की समीक्षा जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि गणों को 28 दिसंबर तक अपने-अपने बैंकों को दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध 75% लक्ष्य 28 दिसंबर तक निश्चित रूप से पूर्ण कर लेने का सख्त निर्देश दिया गया।ताकि स समय टारगेट को पूरा किया जा सके। इस संबंध में पुनः समीक्षात्मक बैठक किए जाने की बात भी बताई गई। बैठक में प्रधानमंत्री जनधन, मुद्रा,केसीसी, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के तहत खाता खुलवाकर इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठावें।

Related posts

एक पौधा मां के लिए और पूरा जंगल ‘अब्बा’ के नाम! — जय श्रीराम-जय श्रीराम!!

rktvnews

भोजपुर:भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित।

rktvnews

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्विरोध बने एमएलसी, खुशी से झूमे लोग।

rktvnews

चतरा:नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के शीघ्र संचालन के लिए त्वरित अन्वेषण की दिशा में एक और कदम उठाया।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment