RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी रथ का संदेश में भाजपाइयों ने किया स्वागत! किसान क्रेडिट कार्ड एवं उज्जवला योजना के तहत गैस का किया गया वितरण।

आरा/भोजपुर 22 दिसंबर।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी गारंटी वैन के संदेश बिधान सभा के कोरी गांव में पहुंचने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री सह ज़ोनल प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के कृतसंकल्प माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के सभी लोगों को जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी समुचित विकास हो उसकी दिन रात चिंता करते हैं और इस दिशा में योजना को कैसे मुर्त रूप दिया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले इस दिशा मे सार्थक प्रयास भी करते हैं । आज लोगों को योजनाओं का लाभ उनके सीधे बैंक खाते के माध्यम से मिल रहे हैं और विचौलियो का धंधा समाप्त हो गया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने विश्वकर्मा योजना के बारे बात करते हुए बताया कि यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहायक होंगी। यह योजना समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इस योजना में उनके प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त में औजार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें कम ब्याज दर पर तीन लाख रुपए तक रोज़गार को समृद्ध करने के लिए ऋण दिया जाएगा, जो आने वाले समय में कामगारों के लिए वरदान साबित होगा ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रामदिनेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरेक तबके का विकास हो रहा है। सरकार ने किसानों के लिए जो हमारे देश के रीढ़ है काफी योजनाओं क्रियान्वित किया है क्योंकि उनके विकास के वैगर विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के दिशा में कई योजनाएं चलाई जा रही है। युवकों को रोजगार मिले, महिला तथा गरीबों के उत्थान के कार्य हो रहे है। सभा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड और उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया ।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री संतोष कुमार चंद्रवंशी, निशांत सिंह सेंगर, मुखिया सहित भारत सरकार और राज्य सरकार के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 अंतर्गत एक दिविसीय शिविर का आयोजन।

rktvnews

एनपीए हैदराबाद के प्रशिक्षु आईपीएस पदाधिकारियों ने बिहार परिभ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 363 किलोग्राम गाँजा के साथ चार को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शाहपुर में फ्लैग मार्च।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में कारगिल दिवस पर निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment