RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना।

देहरादून/उत्तराखंड 20 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से भी गुरिल्ला प्रशिक्षितों की मदद के लिए प्रस्ताव भेज कर अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं एवं अन्य क्षेत्रों में गुरिल्ला स्वयं सेवकों की सेवाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है, इस दिशा में ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिये कि सबंधित विभागों द्वारा राज्य के प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने की दिशा में जो भी कार्यवाही की जा सकती है, इसके अनुपालन में समय-समय पर बैठक ली जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी अभिनव कुमार, कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना, डीआईजी/ अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, अपर सचिव विनीत कुमार, ललित मोहन रयाल, अतर सिंह, समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में एक पौधा लगाया; ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को आगे बढ़ाते हुए अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को फिर से संपूर्ण वन क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया।

rktvnews

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मध्यप्रदेश इकाई की मासिक गोष्ठी सम्पन्न।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

सिख मठ के विध्वंस से जुड़ी अवमानना की कार्यवाही से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा संसदीय लोकतंत्र के प्रहरी हैं।

rktvnews

Leave a Comment