RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जब्त बालू के ट्रकों को रखने हेतु जमीन की उपलब्धता संबंधित अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें- जिला पदाधिकारी

सारण/छपरा 19 दिसंबर।आज 19 दिसंबर 2023 को जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा अवैध बालू के कारोबार को रोकने हेतु की जा रही छापामारी के क्रम में जब्त अवैध बालू से लदे ट्रकों को सड़कों पर लगाकर रखने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई ।उन्होंने बैठक में बताया कि इससे यातायात के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है ।इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी अंचलाधिकारीयों को जब्त ट्रकों को रखने हेतु जमीन का चयन कर अविलंब प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। चयनित जमीन पर रखे गए ट्रकों की नीलामी हेतु जिला नीलाम समिति के गठन हेतु प्रस्ताव देने का भी निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया। ताकि तत्काल कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन कर अवैध बालू के साथ ट्रकों को भी निस्तारित किया जा सके। तत्काल सड़कों पर लगे ट्रकों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ करने का सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सरकार के द्वारा जिला को राजस्व वसूली हेतु 99 करोड़ 48 लाख का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसके तहत नवंबर 2023 माह तक का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष के समाप्ति के पूर्व वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। जानकारी दी गई कि वर्ष 2023 में 15 दिसंबर 2023 तक अवैध बालू के कारोबार के विरुद्ध कुल 883 एफ आई आर दर्ज की गई ।इसके तहत कुल 893 गिरफ्तारी एवं 3476 वाहन जप्त किए गए हैं । बैठक में पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला ने सभी थाना प्रभारी को जप्त वाहनों की सूची एवं अध्यतन स्थिति की जानकारी अविलंब देने का निर्देश दिया। बैठक में जिला खनन टास्क फोर्स समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:टेक्नोलॉजी से जिले के नागरिकों के लिए मतदान बना आसान,ई गवर्नेंस आधारित स्वीप बागपत एप को 38,683 लोगों ने किया प्रयोग।

rktvnews

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एनआईटी कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

rktvnews

भोजपुर:अभिजीत कुमार के भारतीय सेना में चयन होने पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:खेल भवन, आरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

भोजपुर:मोदी राज में बेटियां सुरक्षित नही इसलिए महिलाएं करेंगी इंडिया को वोट:मीना तिवारी

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment