RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सारण:67 वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता फुटबॉल अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 25 से 29 दिसंबर 23 तक किया जाएगा।

सारण /छपरा 19 दिसंबर।जिले में दिनांक 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 तक 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता फुटबॉल अंडर- 17 बालिका प्रतियोगिता 2023 -24 का आयोजन किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 35 टीमों के साथ लगभग 800 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।सारण, छपरा जिले में इस तरह से बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के निमित आज दिनांक 19दिसंबर 2023 को 1:00 बजे अपराह्न से जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बैठक आहूत की गई।बैठक में पंकज कुमार राज निदेशक सह सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण भी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस संबंध में सभी तैयारियां को स समय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बताया गया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कोषांगो का गठन कर लिया गया है ।गठित होने वाले विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न कार्यों को ससमय संपादित किया जाएग। फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु राजेंद्र स्टेडियम, जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय एवं मढ़ौरा अनुमंडल अवस्थित खेल के मैदान को तैयार किया जा रहा है।मैदान को तैयार करने में तकनीकी विभागों से भी सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। खिलाड़ियों के आवासन, खान-पान एवं आवागमन हेतु सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बनाए गए मानक परिचालन प्रकिया का अक्षरशः अनुपालन करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।25 दिसंबर को उद्घाटन समारोह राजेंद्र स्टेडियम सारण छपरा में आयोजित किया जाएगा। सेमीफाइनल मढ़ौरा एवं छपरा में आयोजित करने के साथ-साथ फाइनल प्रतियोगिता छपरा में आयोजित की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मो.रफी के जन्म शताब्दी में 100 गानों से किया गया याद।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता! हनुमान की अंधेरी जिंदगी में आया उजाला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार।

rktvnews

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:17 अगस्त को प्रदेश कार्य समिति एवं पारिवारिक मिलन समारोह होगा आयोजित : संयोजक राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment