RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा एक्सटेंशन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 18 दिसंबर।रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल विंध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन है। यह पूरे क्षेत्र को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। विंध्य क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विस्तार समय की माँग है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा में आवंटित कक्ष में हुई विशेष बैठक में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रीवा के एक्सटेंशन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का चिकित्सकीय स्टाफ पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समुचित चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करने के लिए चिकित्सकीय स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ़ के साथ अन्य सहयोगी स्टाफ़ की संख्या में वृद्धि करने की कार्यवाही करें, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदाय की जा सके।
बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चन्द्र डाड सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वीकेएसयू की पीएचडी टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न : परीक्षा नियंत्रक, अनवर आलम

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में लगभग 62.13 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

संयुक्त किसान मोर्चा ने पूछा : क्या हुआ तेरा वादा, क्या भाजपाई वादे भूलने के लिए ही थे??

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:आपदा प्रबंधन विभाग अग्निकांड की आपदा से निपटने हेतु क्या करें क्या न करें।

rktvnews

Leave a Comment