RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति 18 से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी।

नई दिल्ली/17 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 23 दिसंबर 23 तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी।
राष्ट्रपति 18 दिसंबर को आईआईटी, खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति उसी दिन बोलारम, सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति 19 दिसंबर को हैदराबाद स्थित हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति 20 दिसंबर को तेलंगाना के यदाद्री भुवनागिरी जिले के पोचमपल्ली में वस्‍त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित हथकरघा और कताई इकाई तथा थीम मंडप देखने जाएंगी। इस अवसर पर वे बुनकरों से बातचीत भी करेंगी। राष्ट्रपति उसी शाम, सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति 21 दिसंबर को राष्ट्रपति निलयम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति 22 दिसंबर को राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख नागरिकों, शिक्षाविदों आदि के लिए राष्ट्रपति निलयम में एक एट-होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी।
राष्ट्रपति 23 दिसंबर को राजस्थान के पोखरण में लाइव फायरिंग अभ्यास देखेंगी।

Related posts

बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर उपायुक्त ने बरगढ़ प्रखंड के टेहरी पंचायत भवन में समीक्षा बैठक, शत प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने हेतु दिए निर्देश!उपायुक्त ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

rktvnews

भोजपुर : विश्वजीत नीलांकर ने ग्रहण किया शाहपुर सीओ का पदभार।

rktvnews

गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

पटना:बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment