RK TV News
खबरें
Breaking Newsमानवता

समाज सेवी ई संजय शुक्ला ने कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण।

आरा/भोजपुर 17 दिसंबर। आज भोजपुर जिले के बाघीपाकड़ पंचायत में शुकुलपुरा ग्राम स्थित सरकारी विद्यालय के प्रांगण में प्रख्यात समाज सेवी एवम प्रखर चिंतक इंजीनियर संजय शुक्ल के सौजन्य से लगभग 150 गरीब अथवा जरूरत मंद लोगो के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया।
साथ ही इस कार्यक्रम में जिले व बाघिपाकड़ पंचायत के वरिष्ठ लोगो को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इंजीनर संजय शुक्ल ने जिला के तमाम सक्षम लोगो से जरूरत मंदो कि सेवा के लिए आगे हाथ बढ़ाने का आग्रह किया और कहा की परोपकारिता ही हर मनुष्य का एकमात्र जीवन का उद्देश्य होना चाहिए जिसे हर सक्षम व्यक्ति को धारण भी करना चाहिए।
कार्यक्रम में धोबहा ओपी प्रमुख सुशांत कुमार व उनकी पूरी टीम, श्रीधर उपाध्य उर्फ जापानी बाबा, भास्कर मिश्र, पंचायत के मुखिया मिथुन सिंह, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही,
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित काशी नाथ शुक्ल, मोहन शुक्ल, दीपू शुक्ल, एकराम सिंह, नंद किशोर सिंह, सूबेदार मेजर जे एन सिंह, मुखिया पहलवान, हनुमान सिंह, भीम यादव, व तमाम लोगो ने इंजीनियर संजय शुक्ल के द्वारा किए गए मानवीय कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राम कुमार शुक्ल उर्फ मंटू शुक्ल, नवीन पांडे, तथा झुन्नू सिंह भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

डोरीगंज में नाविकों की बैठक संपन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

झारखंड:NH 75 (sec 5) खजूरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण एवं फोरलेन योजना को लेकर भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद, विधायक एवं उपायुक्त ने की ग्रामीणों संग बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थकों ने जनसंपर्क के दौरान किया भव्य स्वागत।

rktvnews

पटना:बिहार सरस मेला में उमड़ी लाखों की भीड़,खूब हुई खरीदारी, आंकड़ा 10 करोड़ पार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment