RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बेतिया:योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराते हुए ससमय कराएं पूर्ण :जिलाधिकारी

बेतिया/बिहार 15 दिसंबर।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराते हुए ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाय। सड़क, पुल-पुलिया, भवन आदि का निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों को सुदृढ़ किया जाय। कार्यालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित किया जाय। सामग्रियों को यत्र-तत्र नहीं रखकर अच्छे तरीके से सुरक्षित रखा जाय। कार्यालय में विभिन्न कार्यों से आने वाले आमजनों की बातों को गंभीरता से सुने और नियमानुकूल समाधान करने की दिशा में कारगर कार्रवाई करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि जन शिकायतों का ससमय समाधान कराना अत्यंत जरूरी है। कार्यालयों को प्राप्त जन शिकायतों को ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्यस्तर, जिलास्तर सहित अन्य वरीय अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त मामलों को प्राथमिकता के साथ निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। सक्षम पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे। बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के।विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यूनिसेफ की ओर से आयोजित “राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिसीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भारत में जल स्रोतों पर अभी तक की पहली गणना हुई।

rktvnews

मादक पदार्थों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधित बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े उत्तराखंड मुख्यमंत्री।

rktvnews

हरिद्वार के चंडी घाट पर 4 नवंबर को होगा गंगा उत्सव 2024 का भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ।

rktvnews

एनएफडीसी ने 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में विशेष एनीमेशन कार्यशाला की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment