RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कोयला मंत्रालय और सीपीएसई की जीईएम सरकारी खरीद 10 दिसंबर 2023 को 34524 करोड़ रुपये पहुँची, जो लक्ष्य से अधिक है।

नई दिल्ली/14 दिसंबर।कोयला मंत्रालय ने अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार के ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के माध्यम से सरकारी खरीद में उत्कृष्ट उपलब्धियों का प्रदर्शन किया है। निर्धारित लक्ष्यों को पार करके, कोयला मंत्रालय ने सरकारी खरीद में कुशल और पारदर्शी तौर-तरीकों के लिए प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।
10 दिसंबर, 2023 को, वर्तमान वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, मंत्रालय और इसके सीपीएसई द्वारा जीईएम की अनंतिम सरकारी खरीद 34,524 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो उल्लेखनीय 162% उपलब्धि दर के साथ 21,325 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है।
जीईएम अधिकारियों ने सूचित किया है कि कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियां जीईएम सरकारी खरीद में देश के सभी सीपीएसई में अग्रणी हैं। इसके अलावा, कोयला मंत्रालय वर्तमान में सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के बीच जीईएम के माध्यम से समग्र खरीद में दूसरे स्थान पर है। उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक, कोयला मंत्रालय कुल मिलाकर पहले स्थान पर होगा।
यह उपलब्धि; खरीद प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, डिजिटल समाधानों को अपनाने और देश के आर्थिक विकास में योगदान देने के प्रति मंत्रालय के समर्पण को दर्शाती है। कोयला मंत्रालय कुशल शासन में मानक निर्मित कर रहा है और इसने खुद को सरकारी क्षेत्र के भीतर खरीद के तौर-तरीकों में एक अग्रणी विभाग के रूप में स्थापित किया है।

Related posts

भोजपुर: जिला समाहरणालय में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

उज्जैन:जूनियर स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप देखने पहुंचे,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक,खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

rktvnews

भोजपुर:डीएम द्वारा दो लाभुकों को प्रदान की गई मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना की राशि।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किला मैदान में रावणवध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक 12 जुलाई को केवड़िया में होगी।

rktvnews

Leave a Comment