RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बालू लादने के विवाद में मजदूरों के 2 गुट आपस में भिड़े,चलाई गोली।

आरा/भोजपुर 13 दिसंबर। आज दोपहर लगभग 12:00 बजे के आसपास अजीमाबाद थाना क्षेत्र में स्थित नारायना बालू घाट पर ट्रक में बालू लादने को लेकर मजदूरों के दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था।जिसमें थाना के द्वारा बीच बचाओ कर दोनों को समझाया गया। थाना अध्यक्ष के वापस आने पर कुछ देर बाद पुनः दोनों गुट आपस में भिड़ विवाद करने लगे तथा एक गुट के एक लड़के के द्वारा कट्टे से गोली चला देने के कारण एक मजदूर को हाथ में गोली लग गई जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल आरा भेजा गया।घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है बताया गया की वह अभी खतरे से बाहर है।
इस घटना के संबंध में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतू छापेमारी चल रही है। घटना स्थल पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने बताया की इस घटना में संलिप्त अन्य सभी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

वर्दमान:महाराजाधिराज उदय चंद महिला महाविद्यालय में साहित्य और राष्ट्रीय चेतना पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

वार्ड सदस्य पद पर रंजू देवी ने 230 मतों से हासिल की जीत।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय रग्बी फुटबॉल (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम को जमुई किया गया रवाना।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भाई दूज (यम द्वितीया)

rktvnews

Leave a Comment