RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रायपुर : शपथग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 13 दिसंबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।

Related posts

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ पर आधारित सूचना, शिक्षा व संचार विषयक विशेष वैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: आरा मंडल कारा का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

वैज्ञानिकों ने प्रकाश संबंधी लचीली बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर-नैनोकम्पोजिट फिल्में बनाईं।

rktvnews

तथाकथित बुद्धिजीवियों को रास नहीं आ रहा मेडिकल कॉलेज -नंद किशोर यादव

rktvnews

Leave a Comment