RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा:हीरो मोटर कॉर्प के द्वारा अप्रेन्टिस/कैंपस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 12 दिसम्बर।प्राचार्य, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा राज कुमार ठाकुर द्वारा बताया गया कि महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा परिसर में आज हीरो मोटर कॉर्प द्वारा अप्रेन्टिस/कैंपस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नागेन्द्र प्रसाद ठाकुर एवं अमरेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उक्त प्लेसमेंट में 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरान्त 33 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
प्राचार्य द्वारा बताया गया कि महिला प्रतिभागी के लिए हीरो मोटर कॉर्प के द्वारा *’बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’* के उद्देश्य की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था कंपनी के द्वारा प्रदान की जाती है।
कंपनी के HR मैनेजर ज्योत्स्ना पांडेय ने बताया कि चयनित सभी 33 प्रशिक्षणार्थियों को 18 दिसम्बर 2023 को कम्पनी के द्वारा प्लांट में ज्वाइनिंग कराया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट सेल से मनोरंजन पाठक, राकेश कुमार झा, सदानन्द कुमार, किशोर कुमार, संजय कुमार, सुजीत कुमार एवं सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर जिले की क्षमा कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 92.4% के साथ सफलता का परचम लहराया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने रोपे पीपल, कदम्ब और खिरनी के पौधे।

rktvnews

बिहार:मुजफ्फरपुर: सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

56वें इफी में वेव्स फिल्म बाजार 2025 का उत्साहपूर्ण समापन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण किया स्मरण।

rktvnews

Leave a Comment