RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

लंबित कार्यों को तत्परता से करें, अन्यथा होगी अनुशासनिक कार्रवाई: डीएम

सारण/छपरा 11 दिसम्बर। जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। बैठक में लंबित कोर्ट केसों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निदेश दिया कि सी.डब्बलू.जे.सी. एवं एम.जे.सी. से संबंधित वादों पर तत्परता से वांछित एस.ओ.एफ. उच्च न्यायालय में दाखिल कर ओथ लेना सुनिश्चित करें। अनावश्यक विलम्ब के लिए संबंधित दोषी पदाधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने की चेतावनी भी दी गयी। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत दण्डित लोक प्राधिकार से फाइन की वसूली वेतन से करने का निदेश जिलाधिकारी ने दिया। कब्रिस्थान की घेराबंदी हेतु लंबित मामलों को निपटाने का निदेश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को फर्जी राशनकार्ड को रद्द करने एवं वास्तविक जरुरतमंद लोगों को राशनकार्ड उपलब्ध करवाने का सख्त निदेश दिया गया। इस कार्य के लिए मार्केटिंग ऑफिसर को युद्धस्तर पर कार्य हेतु निदेशित किया गया। मतदान सूची में 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को आहर्त्ता तिथि मानकर 18 वर्ष पूरा करने वालें युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया गया। मतदाता सूची में लिंगानुपात के अंदर को समाप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निदेशित किया गया। प्रखंड स्तर से जिलास्तर तक सफाई का विशेष अभियान प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। इस कार्य में सामाजिक कार्य करने वाले संगठनों से भी सहयोग करने की अपील जिलाधिकारी के द्वारा की गयी।
बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण सभागार में एवं वीडियो कॉफेसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

योजनाओं की जागरूकता हेतु एलईडी प्रचार वैन को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन है मानवता का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:लोयोला हाई स्कूल में 13वीं ब्रदर रेमंड स्मृति अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:धाकड़ समाज का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान ने किया झंडोतोलन! शहीद की विधवा विरांगना को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment