RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 दिसंबर।स्थानीय एसबी कॉलेज आरा में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मेराज दानापुरी ने केक काटकर किया।कार्यक्रम पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2020-22 के छात्र छात्राओं ने किया। प्राचार्या ने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव तक अगर कुछ यादगार रहता है तो वह है कालेज लाईफ में मित्रों की खट्टी-मीठी यादें।इसकी यादे हमेशा से हमारे दिलों में जीवित रहती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से करियर बनाने और कॉलेज का नाम रौशन करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष डॉ मेराज दानापुरी ने कहा कि पढ़ाई पूरी कर विदा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऐसे आयोजन मायने रखते है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी। कॉलेज स्वच्छता प्रभारी सह राजनीति विज्ञान के डॉ राकेश चौधरी ने विद्यार्थियों को कई टिप्स दिए। कॉलेज के उप कुलानुशासक डॉ विनय कुमार ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम हमेशा आयोजित होना चाहिए। डॉ अनामिका ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह यादगार पल होता है। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति विद्यार्थियों ने की। छात्र- छात्राओं की संगीत और नृत्य की प्रस्तुति
काफी सराहनीय रहा।
मौके पर डॉ धनंजय राय, डॉ राकेश कुमार रंजन, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ शिवशंकर राय, डॉ बेंकटेश चौधरी, डॉ अशोक तिवारी,प्रो उमेश कुमार राय, डॉ पंकज कुमार मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: निःशुल्क प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही वर्षा खान।

rktvnews

भोजपुर: 9 मार्च की लोक अदालत को ले की गई विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

झारखण्ड:झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सतना में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज और सिंथेटिक ट्रैक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन:सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी बांदा मुंडा उड़ीसा।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment