RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

आरा/भोजपुर 10दिसंबर।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर आयोजित किया गया है जिसमें “सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत यह राज्य के सभी जिले के मंडल कारा में काराधीन बंदियों के बीच यह कार्यक्रम आज हो रहा है। इसके लिए जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा की ओर से नोडल पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त थे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा काराधीन बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक, जेलर, नोडल पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं सभी कराधीन बंदी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की डीआरडीए सभागार में सदर अनुमंडल नवादा के मुखिया के साथ समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने छठ के मद्देनजर गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:केंद्रीय विद्यालय, दानापुर कैंट में प्राचार्य की नियुक्ति पर गंभीर आपत्ति, प्रशासनिक अव्यवस्था पर चिंता एवं तत्काल स्थानांतरण की मांग।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी : भूपेन्द्र यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने एमएनआईटी परिसर में किया नवीनीकृत बास्केटबॉल मैदान का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment