RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

बक्सर: जिलाधिकारी ने योजनाओं में ऋण की न्यूनतम उपलब्धि वाले बैंक के अधिकारियों संग की बैठक ! लक्ष्य के अनुरूप ऋण मुहैया कराने का दिया निर्देश।

बक्सर/बिहार 09 दिसम्बर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सी0डी0 रेश्यो, एसीपी एवं अन्य योजनाओं में न्यूनतम उपलब्धि वाले बैंक भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक एवं यूकों बैंक के जोनल अधिकारी एवं जिला समन्वयक (बैंक) के साथ समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बडें बैंक होने के बावजूद भी इनके द्वारा कम ऋण दिया जा रहा है। जिसके कारण बक्सर जिला का रैकिंग प्रभावित हो रहा है। बक्सर जिला का स्थान सीडी रेश्यो में 32वाँ एवं एसीपी में 35वाँ है। सभी बैंकों को दिसम्बर 2023 तक का सीडी रेश्यों 40% एवं एसीपी 80% का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना में लक्ष्य के अनुरूप आवेदन पत्र को स्वीकृत कर वितपोषित करने का भी निदेश दिया गया।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर फायरिंग मामले मे प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोपाल:सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय।

rktvnews

भोपाल:बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने लेम पंचायत में किए शिविर का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:समस्याओं का समाधान महापरिवर्तन आंदोलन का लक्ष्य :पूर्व आईएएस विनय सिंह

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य ने की उद्यमियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment