RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोपाल:रामायण केंद्र ने समूचे भारत में किया 151 पुजारियों का सम्मान।

भोपाल/मध्यप्रदेश 23 जनवरी।कल जब संपूर्ण देश राममय था और अयोध्या में श्री रामलला विराजमान की प्राण- प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा था, वैश्विक रामायण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली संस्था रामायण केंद्र की समस्त प्रादेशिक एवं जिला इकाइयों के सदस्यों ने अपने नगरों में राममंदिरों में जाकर पूजन किया और वहां के पुजारियों का सम्मान किया।
मुंबई, रायपुर, हिसार, लखनऊ, आगरा, सहारनपुर, मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, उज्जैन, धार, बड़वानी, डिंडोरी, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, इंदौर, सागर, दमोह आदि जिला इकाइयों ने समारोहपूर्वक राममंदिरों में जाकर पुजारियों को शाल ,श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया ।
रामायण केंद्र के मुख्यालय भोपाल में 51 पुजारियों के सम्मान हेतु आठ समूह बनाए गए थे । समूहों का नेतृत्व कोलार से सीमा शिवहरे, टी टी नगर से रूपाली सक्सेना, अरेरा कॉलोनी से डॉ अभिष श्रीवास्तव , अयोध्या से पंडित कमलेश जोशी, गुफा मंदिर से जया शर्मा, चांदवड़ से सुधा बाथम, जहांगीराबाद से डॉ उषा खरे तथा होशंगाबाद रोड से अनुभूति शर्मा ने किया।
मुख्य आयोजन झरनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्थित राममंदिर में हुआ । यहां मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक शास्त्री, ब्रह्मचारी देवेंद्रानंद जी महाराज सहित आठ पुजारियों का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल साहित्य शोध केंद्र के अध्यक्ष महेश सक्सेना ने कहा कि रामायण केंद्र का यह श्रेष्ठ कार्य अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है । इससे पुजारियों की भूमिका को प्रतिष्ठा मिलेगी ।
मुख्य अतिथि तुलसी मानस भारती के संपादक देवेंद्र रावत ने पुजारियों की तुलना संतों से करते हुए कहा कि वे हमारी संस्कृति और धर्म के संरक्षक हैं ।
विशेष अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी ने कहा कि मंदिरों की पुजारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । रामायण केंद्र ने यह अनूठा प्रयास किया है।हमें राम के उदात्त गुणों को अपनाते हुए नई पीढ़ी में इनको रोपित करना होगा।
रामायण केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष तथा निदेशक डॉ राजेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की योजना को प्रभु श्री राम की इच्छा ही बताया । उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है । राम की पूजा वास्तव में राष्ट्र का ही सम्मान है । यह कार्य निरन्तर चलता रहेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिन अनुभूति शर्मा ने किया । आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव रूपाली सक्सेना ने व्यक्त किया।

Related posts

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा,पर्यवेक्षण गृह एवं बालगृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

पहला प्रेम!

rktvnews

चतरा:ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:जनप्रतिनिधियों का सम्मान अधिकारियों की प्राथमिकता हो: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, गहलोत

rktvnews

भोजपुर: डीएम एसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर :पदग्रहण समारोह में बोली डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग बड़े और जनोपयोगी कार्य हो!

rktvnews

Leave a Comment