RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:रोल प्रेक्षक ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 08 दिसंबर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के सम्प्रति विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में सहारनपुर मण्डल सहारनपुर आयुक्त /रोल प्रेक्षक डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व समस्त एआरो के साथ बैठक की गई उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में उनसे सुझाव और उनकी समस्या पूछी जिसमें राजनीतिक दलों ने कहा कि सभी बूथों पर प्रशासन के नेतृत्व में बीएलओ द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।
रोल प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों से कहा कि मतदाता सूची के सुधार के संबंध में किसी के भी कोई सुझाव है तो वह बता सकते हैं कल भी अभियान जारी रहेगा।
रोल प्रेक्षक ने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है जिसमे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद बागपत में बहुत ही सराहनीय कार्य हुआ है उन्होंने कहा दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे ,फार्म 7 में आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा और जिन छात्र-छात्राएं या अन्य की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अबश्य करा सकते हैं।
जिसमें जनपद बागपत में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या अभियान के समय 6 दिसंबर 2023 तक 7560 नए मतदाता बने हैं जो स्थिति अच्छी रही है।
रोल प्रेक्षक ने कहा 27/ 10 /2023 से 6 /12/ 2023 तक कुल प्राप्त दावे और आपत्तियां में अब तक फार्म 6,में 28205 प्राप्त हुए हैं फॉर्म 7में 13265 और फॉर्म 8 में 39565प्राप्त हुए हैं। 27 अक्टूबर 2023 को हुए आलेख प्रकाशन के समय जनपद का जेंडर रेशियो 821 था और ई. पी.रेशों 64.31 था। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2024 में 27 अक्टूबर 2023 से दिनांक 6 दिसंबर 2023 तक पुरुष मतदाता 525904, महिला मतदाता 437401 अन्य 41 ,963346 कुल मतदाता बने है वर्तमान में जनपद का जेंडर रेशियो 832 हुआ और ई. पी.रेशों 65.32 है ।
उन्होंने कहा छूटे हुए मतदाता कल 9 दिसम्बर को सभी अपने बूथ पर जाकर अपना फार्म 6,7, 8 भर सकते हैं जो भी श्रेणी में आते हो जिन पर संबंधित बीएलओ उपस्थित रहेंगे नया कोई भी वोटर छूटना नहीं चाहिए।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 अभियान के अंतर्गत आज सहारनपुर मंडलायुक्त/रोल प्रेक्षक डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने जनपद बागपत में भ्रमण कर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसाना, 51 बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 274 ,275 ,276 ,277 राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ रजिस्टर की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, विधायक बागपत प्रतिनिधि गौरव यादव, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष रविंद्र देव समाजवादी पार्टी विजय यादव आम आदमी पार्टी ओमवीर सिंह बहुजन समाजवादी पार्टी राहुल अंबेडकर एसडीम सुभाष सिंह एसडीएम ज्योति शर्मा निकेत वर्मा व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर:जिले में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगे चलंत लोक अदालत! ऑन द स्पॉट मामले का होगा निपटारा।

rktvnews

दुमका : यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

जलदाय मंत्री से मिला डेनमार्क का प्रतिनिधि मण्डल आपसी सहयोग से जयपुर, भीलवाड़ा एवं नवलगढ़ में पेयजल प्रबंधन, गैर राजस्व जल (छीजत) में कमी लाने के होगें कार्य

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment