RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री से नि:शक्तजन आयुक्त ने भेंट की!राष्ट्रपति से प्राप्त राष्ट्रीय अवार्ड की दी जानकारी।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 08 दिसंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में नि:शक्तजन आयुक्त संदीप रजक ने भेंटकर हाल ही में राष्ट्रपति से प्राप्त राष्ट्रीय अवार्ड की जानकारी दी। रजक ने बताया कि मध्यप्रदेश को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, दिव्यांगजन के शिक्षण, पुनर्वास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल और बाधा रहित वातावरण के निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश यूडीआईडी कार्ड बनाने में भी अग्रणी है। मुख्यमंत्री चौहान ने नि:शक्तजन आयुक्त एवं उनके विभागीय अमले को इस अवार्ड के लिए बधाई दी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस, 3 दिसम्बर को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के नि:शक्तजन आयुक्त को दिव्यांग कल्याण क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ये पुरस्कार प्रदान किए। मध्यप्रदेश को सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए भी सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश में जिलास्तर पर चलित न्यायालय और विशेष बैठकों के साथ ही दिव्यांगजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम और शिविर लगाने की गतिविधियां भी संचालित हुईं। जिसके फलस्वरूप कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजन को जोड़ने में सफलता मिली। प्रदेश के शासकीय और अशासकीय संगठनों का सहयोग भी प्राप्त हुआ।

Related posts

भोजपुर:बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान हेतु 10 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक पंचायत के गाँवो में लगेगा शिविर।

rktvnews

देवघर:भादो मेला, 2025 में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है सूचना जनसंपर्क विभाग।

rktvnews

डीआरआईपी चरण II और III के अंतर्गत बेंगलुरु में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में मनाया गया महात्मा सुशील का स्मृति-पर्व।

rktvnews

आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम ने जिला स्कूल छपरा में डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment