RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

गेहूं और आटे की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने अधिकतम 27.50 रुपए/किलोग्राम की एमआरपी पर ‘भारत आटा’ पेश की

उपभोक्ताओं के लिए ‘भारत आटा’ केंद्रीय भंडार, नेफेड, एनसीसीएफ और राज्य सरकारों की सहकारी समितियों की स्थिर और मोबाइल दुकानों पर उपलब्ध है।

नई दिल्ली/07 दिसंबर।गेहूं और आटे की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय भंडार, भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) जैसे अर्ध-सरकारी और सहकारी संगठनों के लिए ओपन मार्केट सेल स्कीम [ओएमएसएस (डी)] के तहत 21.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 2.5 एलएमटी गेहूं आवंटित किया गया है। इसका उद्देश्य इस गेहूं का आटा बनाकर इसे उपभोक्ताओं को अधिकतम 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम की एमआरपी पर बिक्री के लिए पेश करना है। इसका उद्देश्य केंद्रीय भंडार, नेफेड, एनसीसीएफ और राज्य सरकारों की सहकारी समितियों की स्थिर और मोबाइल दुकानों के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर आटा उपलब्ध कराना है।
ये संगठन अधिकतम 27.50 रुपए/किलोग्राम की एमआरपी पर ‘भारत आटा’ बिक्री के लिए पेश कर रहे हैं जो आटे की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतों से कम है।
16 नवंबर 2023 को सेंट्रल पूल में गेहूं का भंडार 209.85 लाख मीट्रिक टन है।
भारत सरकार देश भर में स्थिर/मोबाइल खुदरा दुकानों के माध्यम से केंद्रीय/राज्य सहकारी एजेंसियों द्वारा आटे के प्रसंस्करण और बिक्री के लिए गेहूं उपलब्ध करा रही है।
यह जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Related posts

रोहतास: डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मकर संक्राति महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए भेषज संहिता आयोग स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “एक दिन एक घंटा एक साथ” अभियान में शामिल हुआ, पूरे परिसर में स्वच्छता में चैंपियन बना।

rktvnews

भोजपुर:छात्र शक्ति के जिला अध्यक्ष बने सौरभ पांडेय।

rktvnews

भोपाल से जबलपुर के बीच बनाया जाएगा 255 किलोमीटर लंबा नया ग्रीन फील्ड हाई-वे : केन्द्रीय मंत्री गडकरी

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर पत्थलगड़ा प्रखंड के चिटुवा क्षेत्र में नकली शराब बिक्री के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान!छापामारी के क्रम में नकली शराब, स्टीकर व होलोग्राम किये गए जब्त।

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता (राजस्व) ने की आरा सदर एवं उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment