RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:सीएम अनाउंसमेंट को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता की मुख्य सचिव के साथ हुई वीसी!डीसी का अधिकारियों को निर्देश, तय समय में करवाएं विकास कार्य।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/हरियाणा 4 दिसंबर। जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न मौकों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को अधिकारी जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाएं। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए।
डीसी ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जहां पर जमीन की जरूरत है वहां संबंधित पंचायतों के साथ अधिकारी बैठक करके मामले को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रोजेक्ट को लेकर न्यायालय में मामले चल रहे हैं उनमें अच्छी तरह से पैरवी की जाए तथा बेहतरीन तरीके से अपना पक्ष रखा जाए।
उपायुक्त ने पहले से ही चल रहे विकास कार्यों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये कार्य भी एक निश्चित समय सीमा के अंदर संपन्न होने चाहिए ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिले।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस), एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा डीएसपी मोहिंद्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारम्भ! राज्य सरकार के फैसले रच रहे इतिहास ,इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना बनेगी महिला सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

rktvnews

गोपालगंज:जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

करथ ग्राम में हुआ भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

रिश्तों की डोर, माँ का एक वादा- ‘सत्या साची’ का सफर शुरू इस 10 नवंबर से सन नियो पर।

rktvnews

सीजन की पहली जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार कानपुर सुपरस्टार्स: कप्तान रिज़वी के 78 रनों की बदौलत टीम ने हासिल की जीत.

rktvnews

वो दिन दूर नहीं जब संविधान संशोधन के जरिये संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा – उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment