RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

एड्स से एक व्यक्ति का जीवन ही नहीं बल्कि उससे संबंधित अन्य लोगों का जीवन भी होता है प्रभावित :जिलाधिकारी

बक्सर/बिहार 01 दिसंबर।विश्व एड्स दिवस पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने पर दिया बल
एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंसी सिंड्रोम) बीमारी के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल दिसंबर माह की पहली तारीख यानि एक दिसंबर को पूरी दुनिया में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह ह्यूमन इम्युनोडिफेशिएंसी वायरस (एचआईवी) संक्रमण से होने वाली जानलेवा बीमारी एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इसका मकसद बीमारी के खिलाफ दुनियाभर के लोगों को एकजुट करने, एचआईवी से पीड़ित लोगों के साथ समर्थन दिखाने, एड्स से मरने वालों को याद करने और नए संक्रमणों को रोकने के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। इस क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निकलने वाली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की। रैली में जीएनएम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती लिए जागरूकता नारे भी लगाएं।
मौके पर सिविल सर्जन बक्सर, एसीएमओ सह डीएमओ, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी सह सीडीओ, एमओआईसी, डीपीसी, डीसीएम समेत जिला स्वास्थ्य समिति और सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी और कर्मीगण मौजूद रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त,पटना प्रमण्डल डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला, फिलीपींस में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (APMCDRR) 2024 पर एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:रामविलास पासवान केवल दलितों के नहीं,बल्कि गरीब सवर्णों के भी मसीहा थे : राजेश्वर पासवान

rktvnews

इस्पात मंत्रालय ने कार्बन सीमा समायोजन व्यवस्था और इस्पात क्षेत्र में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के उपयोग विषय पर चिंतन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

चतरा:प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment