RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

दरभंगा: डीएम को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से किया सम्मानित।

दरभंगा/बिहार 30 नवम्बर।विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के अंतर्गत जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से अलंकृत करने की घोषणा संस्था द्वारा की गई थी।
उल्लेखनीय है कि किसी कारणवश उक्त कार्यक्रम के दिन जिलाधिकारी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके, इसलिए आज उनके कार्यालय कक्ष में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ.बैद्यनाथ चौधरी बैजू,मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा के द्वारा पाग, चादर,स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मिथिला के लिए गौरव का प्रतीक है, इसका आयोजन भविष्य में और वृहत स्वरूप में किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं आशीष कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम वत्स्य, मणि भूषण राजू, चंद्रशेखर झा, नवीन सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:डालमिया भारत ने पूर्वी भारत में अपनी ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल की 5वीं वर्षगाँठ मनाई।

rktvnews

भोजपुर:प्रयास एक कोशिश बदलाव के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न।

rktvnews

जयपुर:मकर संक्रांति के अवसर पर सातों संभागों में एक साथ आयोजित हुआ भव्य पतंगोत्सव।

rktvnews

वीरांगना रानी दुर्गावती की स्‍मृति में बनेगा 100 करोड़ रूपये की लागत का भव्‍य स्‍मारक।

rktvnews

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

Leave a Comment