RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:140 लीटर शराब बरामद, 6 पर प्राथमिकी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर तथा करनामेपुर ओपी पुलिस ने दो अलग-अलग जगह छापामारी कर 140 लीटर शराब बरामद किया और 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार और अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी ने रानीसागर गांव में छापामारी कर 100 लीटर देशी शराब बरामद किया। पुलिस को देख शराब धन्धेबाज रानीसागर के अंजू पासवान तथा गांधी पासवान भागने में सफल रहे। वहीं करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार ने ईश्वरपुरा-लालू डेरा मार्ग पर स्थित मुर्गी फार्म के पास से छापामारी कर 40 लीटर देशी शराब बरामद किया। पुलिस को देख शराब धन्धेबाज बाघा सिंह, वीरू सिंह, सुकेश सिंह और बालेश्वर सिंह भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी 6 लोगों के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने मधुपुर प्रखंड के पहाड़पुर में उन्नत तकनीक से खेती करने वाले कृषक के कार्यों को सराहा।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 27अकटूबर 23 से!विभिन्न जिले से 600 खिलाड़ी भाग लेंगे:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए।

rktvnews

देवघर:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

वित्त मंत्रालय के वित्तीय विभाग ने चिंतन शिविर-2026 में “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

Leave a Comment