RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चितौड़गढ़:3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना!सुरक्षा व्यवस्था की रहेगी पुख्ता व्यवस्था, मतगणना स्थल में पास धारी ही कर सकेंगे प्रवेश।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 30 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव के तहत 3 दिसंबर को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 8 बजे मतगणना प्रारंभ होगी। यहां जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने आज मतगणना की आवश्यकता तैयारी, मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल में प्रवेश एवं सुरक्षा आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ने मतगणना तिथि 3 दिसंबर को यातायात व्यवस्था एवं मतगणना स्थल के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र की जानकारी दी।
बैठक में मतगणना स्थल पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना स्टाफ एवं मतगणना अभिकर्ताओं के प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार, मतगणना कार्मिकों को यात्रा भत्ता के ऑनलाइन भुगतान तथा मीडिया कार्मिकों के लिए स्थापित मीडिया सेंटर पर चुनाव के ताजा परिणाम के प्रदर्शन एवं जानकारी उपलब्ध कराने आदि पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, नगर विकास प्रन्यास सचिव हिम्मत सिंह बारहठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

थुलासीमाथी मुरुगेसन ने जीता भारत के लिए रजत पदक।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और पुर्तगाली संसद के अध्‍यक्ष से मुलाकात की।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1500 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने का दोहराया संकल्प।

rktvnews

3 मार्च के महागठबंधन की जनविश्वास रैली में आरा से हजारों लोगों का जाना शुरू!जनविश्वास महारैली में लाखों लोग होंगे शामिल:दिलराज प्रीतम

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-विज्ञान कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीसी के माध्यम से की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment