RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रामगढ़:जेएसएलपीएस के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च रैली का हुआ आयोजन।

रामगढ़/झारखण्ड 30 नवंबर।दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आलोक में रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को जेएसएलपीएस के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च रैली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जेएसएलपीएस के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च रैली व अन्य जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान पूरे राज्य में शुरू किया गया है सभी संकुल संगठन द्वारा जेंडर आधारित हिंसा को एक चिंता के रूप में उठाया गया है जो महिलाओं के जीवन और गतिशीलता को बुरी तरह प्रभावित करता है इसी मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए और जेंडर पर काम को गति देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया है l
कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस के समन्वयक ने बताया कि यह अभियान दिनांक 25 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलाया जाएगा, अभियान का उद्देश्य महिला बिना किसी डर और भेदभाव के गरिमा पूर्ण जीवन के लिए संरचनात्मक बाधाओं को दूर करके महिलाओं और जेंडर विविध व्यक्तियों के अधिकार बढ़ाना और हिंसा का उन्मूलन करना इस अभियान में प्रत्येक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम यथा सप्ताहवार थीम के अनुसार रैली, कैंडल मार्च, दीवाल लेखन,लिंग आधारित हिंसा पर आमसभा, रंगोली जेंडर शपथ ,रात्रि चौपाल, कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, महिलाओ को जागरूक करने हेतु विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन एवं अनुभव साझा इत्यादि कार्यक्रम प्रत्येक संकुल संगठन में किया जाएगा l

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:’प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू नेता सहित अन्य ।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment