RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:’प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में आयोजित किया गया शिविर।

128 लोगों का पंजीकरण कर नि:शुल्क परामर्श, उपचार एवं दवा कराई गई उपलब्ध।

एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में किए जा रहें मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति द्वारा मिर्गी मरीजों के वैज्ञानिक उपचार को लेकर किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 फरवरी।जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 128 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से सभी प्रखंडों में क्रमवार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मिर्गी से पीड़ित व्यक्तियों की समय पर पहचान कर उनका समुचित एवं वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, घाटशिला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से मिर्गी रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा वैज्ञानिक उपचार के महत्व को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। उपायुक्त द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में नेतृत्व स्तर पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर संतोष जताया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

rktvnews

जल की बूंद-बूंद पर संकट: नीतियों के बावजूद क्यों प्यासी है भारत की धरती?

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2025-26 लाभुक के चयन से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:आरा सीओ के खिलाफ मुख्मंत्री को पत्र।

rktvnews

भोजपुर: माले के बहिरो शाखा सदस्य श्रीकांत पासवान का निधन,श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी सहित वरीय नेता।

rktvnews

Leave a Comment