RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोपाल : स्ट्रांग रूम से पोस्टल वोट निकालकर उनमें हेराफेरी करने की जांच की मांग।

भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम एवं शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी

जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर द्वारा असंवैधानिक कार्रवाई की भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम और शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने भर्त्सना करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग।

राकेश मंगल सिन्हा 29 नवम्बर। मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में रखे पोस्टल वोट निकालकर उनमें हेराफेरी करने की जांच करने और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह कलेक्टर को निलंबित करने के संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मांग की गई है। मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का है।
इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी चुनाव आयोग कार्य जेपी धनोपिया तथा उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने अपने पत्रांक 3439/23 दिनांक 27/11/ 2023 के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग, 17 अरेरा हिल्स, भोपाल को पत्र लिखकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, बालाघाट डॉ गिरीश कुमार मिश्रा को तत्काल निलंबित करने तथा स्ट्रांग रूम से पोस्टल वोट निकालकर उनमें हेरा फेरी करने की जांच की मांग की है। विदित हो कि मध्य प्रदेश विधान सभा के चुनाव हेतू मतदान 17 नवंबर 2023 को संपन्न हो चुका है। मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होना है। बालाघाट जिला के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा शिकायत प्रेषित करते हुए वीडियो भेजा गया है जिसमें बालाघाट जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों के पोस्टल वोट के साथ छेड़छाड़ कर उनमें हेराफेरी करने का चित्रण दिखाया गया है। बालाघाट जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों के पोस्टल वोट ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम में पुलिस सुरक्षा के अंतर्गत रखे गए थे। लेकिन कलेक्टर द्वारा मतगणना दिनांक 3 दिसंबर 2023 से पूर्व ही 27 नवंबर 2023 को अनाधिकृत रूप से ट्रेजरी रूम खुलवाकर पोस्टल वोट निकलवा कर कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा मनचाही कारवाई की जा रही है। अब वो सभी मतपत्र विश्वसनीय नहीं रहे एवं संदेहास्पद स्थिति में हैं। पत्र में निर्वाचन आयोग से निवेदन किया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा को तत्काल निलंबित किया जाय तथा गड़बड़ी करने वाले सभी कर्मचारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय जो न्यायोचित होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग को भेजे इस पत्र के साथ उक्त घटना की वीडियो भी संलग्न की गई है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर द्वारा किए गए इस असंवैधानिक कार्रवाई की भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम और शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने भर्त्सना करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts

डॉ. विवेक जोशी ने डीएफएस के अंतर्गत 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ ‘बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थिति’ पर वर्कशॉप की अध्यक्षता की।

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि भाग- 3:भिखारी ठाकुर के नाट्य शैली को कुछ लोग लौंडा नाच कहते हैं ,इस शब्द से असहमत थे रामदास राही?

rktvnews

कड़ाके की ठंड में कैसे रखें सेहत का ध्‍यान, बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण, बुनियादी सुविधाओं और संचालन को लेकर दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई!रखें गए सभी आवेदकों के आवेदन को किया गया अनुमोदित:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड परिसर में लगाया गया दिव्यांगता कैंप।

rktvnews

Leave a Comment