RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, स्वीप का विस्तार चुनाव कार्यक्रम एवं प्री फिल्ड फार्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 28 नवंबर। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा  अबु इमरान की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, स्वीप का विस्तार चुनाव कार्यक्रम एवं प्री फिल्ड फार्म 6 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में ई विद्या वाहिनी के आधार पर विद्यालयों के छात्रों का भरे गए फार्म का सत्यापन करते हुए 30.11.2023 तक अंतिम रूप से प्रखण्ड कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा जितने भी नए मतदाता है जो 18 वर्ष का उम्र अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024, 1 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024, 1 अक्टूबर 2024 को पूर्ण कर रहे है उन सभी नए मतदाताओं का फॉर्म 6 भरवाने का निर्देश दिया गया।

बच्चों को चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु सभी विद्यालयों में रोस्टर अनुसार स्वीप गतिविधि करने का निर्देश दिया।

इलेक्शन लिट्रेसी क्लब के माध्यम से प्रोजेक्ट वर्क कराते हुए अधिक से अधिक नए मतदाताओं का फॉर्म 6 भरवाने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, सभी उच्च विद्यालय एवं +2 विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रसिद्ध समाजसेवी मुन्ना साईं की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:चतरा:सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान हेतु प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वार दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

वाणिज्य सचिव ने 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया नव नियुक्त बबुरा मंडल अध्यक्ष का स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment