RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

आईसीएफटी-यूनेस्को-आईएफएफआई साझेदारी महात्मा गांधी के शाश्वत आदर्शों को बनाए रखने का प्रयास करती है: सर्ज मिशेल, वाइस प्रेसिडेंट, आईसीएफटी-यूनेस्को

गोवा/27 नवंबर।54वें आईएफएफआई में 5 सदस्यीय जूरी ने आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी मेडल, 2023 के लिए दुनिया भर से चुनी गई 10 फिल्मों का मूल्यांकन किया गया है। गोवा में हो रहे 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के मौके पर रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीएफटी-यूनेस्को के वाइस प्रेसिडेंट सर्ज मिशेल ने इस बात का ऐलान किया।
इस वर्ष की चयन प्रक्रिया से जुड़े मापदंडों पर प्रकाश डालते हुए, जूरी सदस्य रिजवान अहमद ने कहा, “आईसीएफटी-यूनेस्को फिल्म को शांति, भाईचारे और संस्कृति के संरक्षण के लिए शिक्षा के माध्यम के रूप में देखता है। इसलिए, निर्णय लेने की प्रक्रिया में इन मापदंडों को ध्यान में रखा गया है।” रिजवान अहमद ने बताया कि पुरस्कार के लिए फिल्म का चयन करते समय एक बड़े और विविधतापूर्ण दर्शकों को ध्यान में रखा जाएगा और यह प्रक्रिया आईएफएफआई के दर्शकों तक ही सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, “फिल्मों का मूल्यांकन और चयन उनकी बहुस्तरीय कहानी को ध्यान में रखकर किया जा रहा है और यह दुनिया भर में विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है।”
आईएफएफआई के साथ आईसीएफटी के जुड़ाव पर एक सवाल का जवाब देते हुए, जूरी कोऑर्डिनेटर और पीसीआई डायरेक्टर- आईसीएफटी यूथ ब्रांच जुएयुआन हुन ने कहा कि भारत में फिल्म निर्माता, प्रतिभाएं और फिल्म बाजार पर्याप्त मात्रा में हैं।
अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों के साथ आईसीएफटी के सहयोग की तुलना में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक की भारत के लिए अद्वितीय प्रासंगिकता से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “आईसीएफटी-यूनेस्को भारत के साथ एक विशिष्ट संबंध साझा करता है, क्योंकि गांधी के शांति और सद्भाव के मूल्यों का यहां पर ध्यान रखा जाता है।”
आईसीएफटी यूनेस्को के भारतीय प्रतिनिधि मनोज कदम ने कहा कि आईसीएफटी ऊंचे मानकों से युक्त सामाजिक विकास और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले ऑडियो-विजुअल मीडिया को प्रोत्साहन देने के अलावा, पायरेसी के खिलाफ लड़ाई का भी समर्थन करता है।
आईसीएफटी पेरिस और यूनेस्को द्वारा स्थापित, आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी मेडल आईएफएफआई में एक ऐसी फिल्म को हर साल दिया जाने वाला सम्मान है जो महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा, करुणा और सद्भाव के दृष्टिकोण को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करती है। वर्ष 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से, इस पुरस्कार के माध्यम से इन स्थायी मूल्यों को अपनाने वाली फिल्मों को सम्मानित किया गया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 20 अप्रैल 25

rktvnews

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु जन समर्थन का प्रत्यक्ष प्रमाण है वोटर अधिकार यात्रा: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

करंट से युवक की मृत्यु पर रघुपति यादव ने जताया दुःख!परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

बक्सर:हिंदी राजभाषा ही नहीं बल्कि कौमी एकता के प्रतीक के साथ भावों की अभिव्यक्ति है : डीएम

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment