RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

गोवा/26 नवंबर।आनंद सुरपुर द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म “रौतू की बेली” का शनिवार को गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भव्य प्रीमियर हुआ। यह फिल्म उत्तर भारत के पहाड़ी इलाके में स्थित रौतू की बेली नाम के एक रमणीय शहर पर आधारित है, जो दर्शकों को उस शहर के एक स्कूल के वार्डन के मृत पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर नेगी के साथ एक खोजी यात्रा पर ले जाती है।
पीआईबी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत करते हुए ‘रौतू की बेली’ के मुख्य अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश भर के स्थानीय पुटवाली प्रामाणिक कहानियों को दर्शाने वाली फिल्मों को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। जितना अधिक स्थानीय पुट, उतना अधिक वैश्विक।
किसी फिल्म में अपनी भूमिका चुनने से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैं खुद को सिर्फ एक खास तरह की भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं रखना चाहता और मैं भूमिकाओं की विविधता को प्राथमिकता दूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी भूमिका को निभाते समय उस पात्र की जिंदगी को इस हद तक जीने की कोशिश करते हैं कि उस पात्र की जिंदगी और उनकी खुद की जिंदगी एक में मिल जाए।
जब अभिनेता सिद्दीकी से उस भूमिका के बारे में पूछा गया जिसे वह भविष्य में निभाने के लिए उत्सुक होंगे, तो उन्होंने कहा, “यदि अवसर मिला तो मैं आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका निभाना चाहूंगा।”
फिल्म निर्माण के लिए मिलने वाली प्रेरणा से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, निर्देशक, आनंद सुरपुर ने कहा कि कहानी कहने का जुनून और अनूठे विचार मेरी प्रेरणा के मुख्य स्रोत हैं।
जी स्टूडियोज के सीईओ और फिल्म ‘रौतू की बेली’ के पटकथा लेखक शारिक पटेल ने कहा कि यह फिल्म अपने पात्रों के निरूपण की दृष्टि से शैली से परे जाने वाली एक फिल्म है और इसमें रहस्यात्मक हत्या की एक अनूठी कहानी है।
इस फिल्म की रिलीज के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि यह फिल्म 2024 की शुरुआत में जी 5 पर उपलब्ध होगी।

Related posts

कोयंबटूर:मानवाधिकार विषय पर एनएचआरसी का दो दिवसीय आवासीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से संपन्न।

rktvnews

वैशाली:विजन से क्रियान्वयन तक: जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में संपूर्णता अभियान 2.0

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में 75 RR भारतीय पुलिस सेवा (IPS) बैच के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

rktvnews

भोजपुर:फाइलेरिया मुक्त अभियान को लेकर निकाली गई प्रचार गाड़ी।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए अभिरुचि परीक्षा प्रारंभ।

rktvnews

नारनौल:जिला के नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित!7 दिसंबर तक डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

Leave a Comment