RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

आरा विधानसभा के 39 से ज्यादा बुथों पर प्रदर्शित नहीं हुई फोटो मतदाता सूची🤔: क्यामुद्दीन अंसारी

39 से ज्यादा बूथों पर नही पहुंचे बीएलओ,तमाशा देखती रही निर्वाची पदाधिकारी,दूरभाष से नही करती हैं बात! निर्वाची पदाधिकारी को शीघ्र निर्वाचन कार्य से किया जाए मुक्त: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 25 नवम्बर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर कहा है कि आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के सभी POLLING बुथों पर कैम्प लगाकर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित करने के लिए बी.एल.ओ. को रहना था.पर 194 आरा विधानसभा के 39 से ज्यादा POLLING बुथों पर बी.एल.ओ. फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित करने नहीं पहुंचे और आरा निर्वाची पदाधिकारी तमाशा देखती रही।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि 39 से ज्यादा पोलिंग बुथों पर बी.एल.ओ.का नहीं पहुंचना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का खुला उल्लंघन है।इस निर्देश के उलंघन का जवाबदेह आरा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी महोदया है ये ऐसी गैर जवाबदेह पदाधिकारी है कि दूरभाष पर बात तक नहीं करती।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया की आरा विधानसभा के 189 अमिरचंद विद्यालय, 193 शिवगंज,व 194 मैना सुन्दर धर्मशाला के बुथों पर घुमने के बाद आरा बी.डी.ओ.और आरा निर्वाची पदाधिकारी से दूरभाष से बात करने की कोशिश की पर ये दोनों पदाधिकारी बात नहीं किये।
क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया की तब दूरभाष से उन्होंने जिला पदाधिकारी से बात की और मांग की कल भी पोलिंग बुथों पर कैम्प लगना है तो कल अवश्य ही कैम्प पर बीएलओ के पहुंचने की गारंटी की जाय।
उन्होंने कहा की जिला पदाधिकारी ने कहा की आंगनबाड़ी हड़ताल की वजह से ऐसा हुआ है इस पर माले नेता ने शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कि मांग की तो उन्होंने आश्वासन तो दिया है।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि दो माह से आंगनबाड़ी हड़ताल पर है तो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के पालन की तैयारी करने मे विफल आरा निर्वाचन पदाधिकारी ( डी सी एल आर महोदया ) को निर्वाचन के काम से शीघ्र हटाया जाय।

Related posts

भोजपुर:भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:जिला खनिज फाउंडेशन से होने वाले कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : स्कूटी पर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

लाड़ली बहना योजना से मध्यप्रदेश में हुई सामाजिक क्रांति – मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

जयपुर:15 अगस्त से शुरू होगा हीरापुरा बस टर्मिनल पर बसों का संचालन,सिंधीकैम्प बस स्टेन्ड पर भीड़भाड़ की स्थिति में आयेगी कमी।

rktvnews

Leave a Comment