RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:नगर परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 25 नवंबर।गोपनीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में नगर परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के आबादी सर्वे, हाउस होल्ड सर्वे, जो कार्य आपूर्ण एवं लंबित है उसकी समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हाउस होल्ड सर्वे को लेकर कहा जल्द से जल्द अपने स्तर से हाउस होल्ड सर्वे व आबादी का सर्वे कार्य करा ले। साथ ही कहा नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जो कार्रवाई पूर्व में की गई थी उसका लगातार मॉनिटरिंग करते रहे अगर किन्ही के द्वारा फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है तो उसे चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करें। आगे उन्होने कहा जो फुटपाथ पर सब्जी या अन्य सामग्री बेच रहे है उन्हे जल्द से जल्द जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम समीप बन कर तैयार नव निर्मित वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराएं। स्वच्छता को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई लगातार कराएं ।
ट्रेड लाईसेंस को लेकर नगर परिषद पदाधिकारी विनीता कुमारी को निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस 31 दिसंबर तक बनवाना सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक में नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कनीय अभियंता, कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

यह गर्व की बात कि बानमोर का टायर विदेशों तक जा रहा : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया स्वर्गीय श्री हर सिंह मेहर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023″ का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: सोनाली सिंह ने महादलित टोले में मनाया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक साड़ियों का किया वितरण।

rktvnews

गोपालगंज:लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

18वीं लोक सभा के चौथे सत्र की कार्य उत्पादकता लगभग 118 प्रतिशत रही: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति इरानी और श्री वी. मुरलीधरन ने दिवंगत डॉ. वंदना दास के आवास का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment