RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

नई दिल्ली/25 नवंबर।भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जी-20 में ‘यंग माइंड्स’ की प्रभावशाली भागीदारी पर प्रकाश डाला और हमारे युवाओं के पोषण के सर्वोच्‍च महत्व को रेखांकित किया। युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि जब वे ऊर्जावान, प्रेरित और अभिप्रेरित होते हैं उनकी प्रदर्शन करने की क्षमता अनंत हो जाती है।
उपराष्ट्रपति ने आज संसद भवन में जी-20 थिंक क्विज़ फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें बताया कि नए संसद भवन के निर्माण की उल्लेखनीय उपलब्धि केवल 30 माह में प्राप्‍त हुई है, इस परियोजना में देश के हर कोने से मानव संसाधन शामिल थे। साथ ही साथ, उन्होंने भारत की अध्यक्षता के दौरान हाल ही के जी-20 शिखर सम्मेलन की उपलब्धियों पर बल दिया और स्‍पष्‍ट किया कि देश भर में 60 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकों का आयोजन हुआ।
छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, उनके प्रस्थान पर उपराष्ट्रपति ने ‘संबंधित देशों के राजदूत’ के रूप में उनकी प्रारंभिक भूमिका और ‘वैश्विक राजदूत’ में उनके परिवर्तन के लिए आभार प्रकट किया। धनखड़ ने प्रतिभागियों को अपने अनुभवों और यात्राओं का विवरण देने, मित्रता बढ़ाने और अपनी यात्रा के बाद भी संबंध बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:एक जिला-एक उत्पाद मध्यप्रदेश को मिला रजत पदक।

rktvnews

आज मध्यप्रदेश गौरवान्वित है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

भारत ने आईटीयू के डब्ल्यूएसआईएस+20 फोरम उच्च स्तरीय कार्यक्रम और ‘एआई फॉर गुड’ वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

बिहार: राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आगाज।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी।

rktvnews

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत “चलो करे आवास पूरा” अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment