RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा आज किशनपुर गांव में पहुंची।

बागपत/उत्तर प्रदेश 24 नवम्बर।जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक शत प्रतिशत पहुंचाने एवं कतिपय कारणो से योजना से वंचित लाभार्थियो को मौके पर ही आवेदन कराकर उन्हे आच्छादित करने के उद्देश्य से भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज बड़ौत विकास खण्ड के किशनपुर में व विकासखंड पिलाना के दौलतपुर ग्राम पंचायत में एलईडी वैन के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में लोगों को जागरूक किया इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को जोड़ना है और उन्हें लाभ पहुंचाना है यात्रा में उपस्थित विभिन्न विभागो के अधिकारियों के द्वारा क्रम वार अपने-अपने विभाग के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणो को विस्तृत जानकारी दी गयी तथा जिन ग्रामीणो को प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, स्वच्छ शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, हैण्डपम्पो की स्थापना/मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, कन्या सुमंगला योजना सहित सभी योजनाओं से आच्छादित किया गया है उन लोगो से योजनाओं के प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त की गयी तथा ऐसे लाभार्थी जो अभी कतिपय कारणो से किसी योजना से वंचित रह गये है उन्हे चैपाल में ही विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये काउंटर पर उनका नाम दर्ज करते हुये योजना से आवेदन भी कराया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम वासियों को पंच प्राण की शपथ दिलाई गई
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अन्तिम छोर तक निवास करे रहे जन सामान्य को शत प्रतिशत आच्छादित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य हैं।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा देश व प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, गरीब, असहाय, योजनाओं से वंचित लाभार्थियो के पीड़ा को समझते हुये बिना किसी भेदभाव के योजना से शत प्रतिशत लोगो को आच्छादित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

Related posts

सुरक्षा पहले, विस्तार बाद में: सरकार ने सख्त उपायों के साथ परमाणु ऊर्जा को मजबूत किया है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना, ‘कोयला और लिग्नाइट अन्वेषण योजना’ को जारी रखने की मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को दिल्ली में कराया गया मुक्त।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के आगमन पर लोजपा रामविलास कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और नव संकल्प महासभा कार्यक्रम में लाखों सदस्य होंगे सम्मिलित:मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट

rktvnews

आईजीएनसीए की फिल्म ‘लुकिंग फॉर चल्लन’ को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

rktvnews

Leave a Comment