RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद को पहुंचे रघुपति यादव,बचाई जान।

दुर्घटना में घायल सेमरा के रवि कुमार के इलाज के दौरान रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 22 नवंबर। बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी सह जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव ने सोमवार की देर रात्रि आरा सदर अस्पताल पहुंच सड़क दुर्घटना में घायल की अपनी देख रेख में रात भर रहकर इलाज करवाया और उसकी जान बचाई।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके सहयोगियों ने बताया की बड़हरा विधान सभा के सेमरा गांव के अरुण राय के पुत्र रवि कुमार राय एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसकी ख़बर की जानकारी होने पर श्री रघुपति यादव जी ने देर रात्रि करीब 11 बजे सदर अस्पताल पहुंच अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से मिल घायल की हालत की जानकारी ली जिसकी गंभीर अवस्था होने के कारण रात्रि में ही उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह कर ऑपरेशन करवाया जिससे उनकी जान बच सकीं।
उनके सहयोगियों ने बताया की रघुपति यादव क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर रहते है। आलम यह है की इनकी निस्वार्थ क्षेत्र की जनता के लिए सहयोग के कारण लोगो का इनपर भरोसा बढ़ते ही देखा जा रहा है । उनके सहयोगियों ने बताते हुए कहा की रघुपति यादव हर संभव लोगो की मदद को आतुर रहते है किसी दुर्घटना हो या फिर किसी का अचानक बीमार पड़ जाना इनके सहयोग से काफी राहत मिलती है उन्होंने कान्हा छपरा के जय कुमार की भाभी लीलावती देवी के बारे में बताया की इनकी भी तबियत अचानक खराब हो जाने के कारण इनके परिजनों ने सदर अस्पताल लाया जहां रघुपति यादव ने पहुंच चिकित्सकों से मिल और आग्रह कर उनके स्वस्थ होने के लिए बेहतर इलाज के लिए कहा।

कान्हाछपरा की महिला की स्वास्थ्य की जानकारी लेते रघुपति यादव

इस इस दौरान रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पाण्डेय, चंगनी यादव, नितिन पांडेय, विशाल कुमार ,सतेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर एसपी भईया को छात्राओं और महिला बहनों ने बांधी राखियां।

rktvnews

भोजपुर:सीवी रमन टैलेन्ट सर्च में दक्ष करियर स्कूल बना बिहार का सर्वोत्तम स्कूल :निदेशक गोपाल मिश्र

rktvnews

एनएडीए इंडिया ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला परिषद गढ़वा की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:मो.रफी की 44वीं पुण्यतिथि पर फिल्म संगीत का कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment