RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 54वें इफ्फी के अंतर्गत वीएफएक्स और टेक पवेलियन का उद्घाटन किया।

पणजी/गोवा 21 नवंबर।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के अंतर्गत वीएफएक्स और टेक पवेलियन का उद्घाटन किया। इफ्फी में एनएफडीसी द्वारा फिल्म बाजार के इतिहास में पहली बार स्थापित, वीएफएक्स और टेक पवेलियन एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, वर्चुअल रियलिटी और सीजीआई के क्षेत्र में फिल्म निर्माण तकनीक में कुछ सबसे गतिशील, गहन और अत्याधुनिक प्रगति का प्रदर्शन करेगा।
ठाकुर ने सिने संग्रहालय, अमेजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स के व्यूइंग ज़ोन आदि सहित पवेलियन के विभिन्न खंडों का उद्घाटन और निरीक्षण किया। श्री ठाकुर ने सोनी के फुल फ्रेम सिनेमा लाइन कैमरों के उपयोग को देखा-समझा और 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो पहल के तहत चुने गए युवा फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने टेक पवेलियन के बुक टू बॉक्स खंड के तहत चयनित लेखकों के साथ भी बातचीत की।
ठाकुर ने कहा कि 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी मीडिया और मनोरंजन अर्थव्यवस्था बनने तक की भारत की प्रगति अभूतपूर्व रही है। उन्होंने कहा, ”देश में निर्मित फिल्म और मीडिया सामग्री की प्रतिभा और मात्रा को देखते हुए, भारत जल्द ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन उद्योग बन जाएगा।”
ठाकुर ने कहा कि भारत फिल्म निर्माण के नए तकनीकी हस्तक्षेप और नवाचारों को अपना रहा है। उन्होंने कहा, ”हमारे युवाओं और बच्चों की प्रतिभा और हमारे उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के नवाचार द्वारा समर्थित फिल्म शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन की बदौलत भारत सबसे अधिक मांग वाला गंतव्य है।”
नए तकनीकी हस्तक्षेपों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ठाकुर ने कहा, ”भारत कहानी सुनाने वालों का देश है और लोग गहन, रचनात्मक और मौलिक सामग्री पसंद करते हैं और उसका लुत्फ उठाते हैं।” ठाकुर ने कहा कि सामग्री का सृजन करने वालों को मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सूचित करने और शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में निरंतर विकसित हो रही प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहिए।
ठाकुर ने कहा, ”भारत पोस्ट-प्रोडक्शन का केंद्र है। उन्होंने कहा कि नव स्थापित वीएफएक्स और टेक पवेलियन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पोस्ट-प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ावा देंगे।”
रचनात्मक और एआई क्षेत्रों के विशेषज्ञ आभासी दुनिया तैयार करके, बुद्धिमान पात्रों का सृजन करके और दृश्यों की हद से पार जाने के लिए व्यक्तिगत अनुभव साझा करके फिल्म निर्माण में संभावनाओं और प्रगति की संभावनाओं का द्वार खोलेंगे।
इस वर्ष के भाग लेने वाले कुछ सम्मानित ब्रांडों में गूगल आर्ट्स एंड कल्चर, नेटफ्लिक्स, और अमेजॉन शामिल हैं।
इस अवसर ठाकुर के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अपर सचिव नीरजा शेखर; और पृथुल कुमार, संयुक्त सचिव (फिल्म), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और एमडी, एनएफडीसी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शीघ्र ही क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने प्रखण्ड प्रमुख पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी किया गठित।

rktvnews

25 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

राजस्थान:सेवा, संवेदना और समाज के प्रति समर्पण की भावना का मूर्त रूप है रामाश्रय भवन :लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment