RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में आंतरिक परीक्षा 23 नवंबर से:परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार

परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 नवंबर।छठ और दिवाली की छुट्टी के बाद कॉलेज में शुरू होने जा रही है स्नातक सेमेस्टर 1 की आंतरिक परीक्षा ।
इस सम्बन्ध में महाराजा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर पर सत्र 2023-27 में सी. बी. सी. एस. पाठ्यक्रम लागू होने के बाद कॉलेज में पहली बार आंतरिक परीक्षा कल यानी 23 नवंबर से ली जाएगी l इस सम्बन्ध में कार्यक्रम जारी कर दिया गया है l कुछ विषयों की एम.जे.सी. की परीक्षा छुट्टी के पहले ली जा चुकी है l शेष विषयों की एम.जे.सी. की परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को ली जाएगी l सभी विषयों की एम.आई.सी की परीक्षा 24 नवंबर को और एम. डी. सी. की परीक्षा 25 नवंबर को ली जाएगी l एस. ई. सी. यानी स्किल इंहासमेंट कोर्स के अंतर्गत सीईएल और पीएसईएल की आंतरिक परीक्षा 28 नवंबर को, वैल्यू एडेड कोर्स के तहत स्वच्छ भारत और एथिक्स एंड कल्चर की परीक्षा 29 नवंबर और ए. ई. सी. के अंतर्गत अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षा 30 नवंबर 2023 को ली जाएगी l ये सभी लिखित परीक्षाएं एक -एक घंटे की अलग -अलग समयों पर होगी l परीक्षार्थियों को इससे संबंधित जानकारी विभाग के व्हाट्सएप्प ग्रुप तथा कॉलेज के वेबसाइट के जरिये दी जा चुकी है l सही जानकारी और परीक्षा के समय के लिए विद्यार्थी अपने अपने विभाग के अध्यक्ष से संपर्क कर अथवा कॉलेज के नोटिस बोर्ड से ले सकते हैं l
परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि 25 नवंबर से 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा भी आरम्भ की जाएगी l इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी कॉलेज आकर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l

Related posts

लेबनान के सशस्त्र बलों ने दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा की।

rktvnews

भोपाल:जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 16,720 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

बिहार: कैमूर:सुशील सिंह कुशवाहा होंगे रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

05 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment