RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की।

देहरादून/उत्तराखंड 17 नवंबर।आज सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कृषि एवं कृषक कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, सैनिक कल्याण सहित अन्य विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग को जनपदों में सुगम एवं सुरक्षित स्थानों पर ही महिला छात्रावासों को स्थापित करने, सभी वर्किंग वूमेन हॉस्टल में बच्चों के लिए अनिवार्यतः क्रेच बनवाने, सभी सैनेटरी नैपकिन वैण्डिंग मशीनों में पर्याप्त रिफलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
एसीएस ने सभी विभागों को अपूर्ण घोषणाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अद्यतन स्थिति को मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर समय से अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। एसीएस ने तकनीकी शिक्षा विभाग को टीएचडीसी-आईएचईटी को आईआईटी रूड़की का हिल कैम्पस बनाए जाने के सम्बन्ध में भारत सरकार को तत्काल प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जी रैया चेली जागी रैया नौनी के तहत 11 से 18 वर्ष की किशोरियों को सेनेटरी नैपकीन उपलब्ध करवाने हेतु प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में सेनेटरी नैपकीन वेण्डिंग मशीन स्थापना हेतु 10 करोड़ रुपए की धनराशि निर्गत की जा चुकी है।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

rktvnews

चतरा:रेफरल अस्पताल सिमरिया में डायलिसिस सेवाएं जल्द होगी प्रारंभ।

rktvnews

शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे, सारणी में खुलेगी आईटीआई

rktvnews

भोजपुर:जातिय गोलबंदी के आगे विकास पड़ा फीका प्रतिष्ठित सीट का हुआ नुकसान:तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

पीयूष गोयल ने “विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स ईज (लीड्स) 2023” रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

Leave a Comment