RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भाभी जी घर पर हैं” धारावाहिक के संस्कारी मास्टर जी झारखंड में मतदाताओं को करेंगे प्रेरित।

मास्टर जी को जल्द ही नामित किया जाएगा झारखंड राज्य के लिए मतदाता जागरूकता आइकन

राँची/झारखंड 17 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से आज छोटे पर्दे के चर्चित टीवी सीरियल “भाभी जी घर पर हैं” के कलाकार विजय सिंह ने उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उन्हें जल्द ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के द्वारा झारखंड राज्य में निर्वाचन संबंधी जागरूकता के कार्यो के लिए स्टेट आइकन नियुक्त किया जायेगा। झारखण्ड के ही रहने वाले विजय सिंह “भाभी जी घर पर हैं” धारावाहिक में संस्कारी मास्टर जी की भूमिका में लोगों को संस्कार सिखाते नजर आते हैं। अब जल्द ही वे झारखंड में मतदाता जागरूकता के लिए स्टेट आइकॉन के रूप में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर एक्टर विजय सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे अपने गृह राज्य के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने और राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम आ सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव तक वे अपने आडियो वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदाता पंजीकरण व मतदान हेतु जागरूक और प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अवर सचिव देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

अधूरे ज्ञान और चेहरे की अनदेखी से होती है हानि-वर्षा खान।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशियाई के रक्षामंत्री के साथ नई दिल्ली में तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता की; रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमति जताई।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत झारखंड के दंपत्ति को बालक किया सुपुर्द।

rktvnews

जयपुर:एक बार फिर आईआईटी मद्रास एनआईआरएफ रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ; लगातार एक दशक से उत्कृष्ट होने का इतिहास रचा।

rktvnews

चुनाव है चुनाव!: रंजन कश्यप

rktvnews

चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

rktvnews

Leave a Comment